रोहित हत्याकांड में तीन किशोर गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 16 -- मनिहारी (गाजीपुर)। शादियाबाद के करिमुल्लापुर नहर (वसदेईया) के पास बीते 30 जुलाई को मिले रोहित यादव के शव के मामले का शादियाबाद पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन किशोरों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। मृतक के मोबाइल में हत्या के दौरान बनाया गया वीडियो भी मिला है। घटना का मुख्य आरोपित श्यामसुंदर यादव उर्फ गोलू निवासी जबरापार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। रोहित यादव मूल रूप से मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के भवनपुर का निवासी था और सादात के मरदापुर में अपने मामा के घर रहकर वाराणसी में पढ़ाई करता था। 30 जुलाई की सुबह करिमुल्लापुर नहर के पास उसका शव मिला था। पिता राजेंद्र यादव की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.