गाजीपुर, जुलाई 31 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर गांव के पास प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र रोहित यादव की दो गोली मारकर हत्या की गई थी। एक गोली पार हो गई थी तो दूसरी सिर में फंसी थी। दो डॉक्टरों के पैनल के पोस्टमार्टम करने के बाद रिपोर्ट में ये बाते सामने आई हैं। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।

शव का अंतिम संस्कार वहीं रोहित यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को कुछ समय के लिए पैतृक गांव भुवनपुरा (फत्तेपुर), थाना रानीपुर, जनपद मऊ ले गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह गाजीपुर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता राजेंद्र यादव ने दी। बता दें कि रोहित यादव अपने ननिहाल मरदापुर थाना सादात में रहता था। वह वाराणसी में रहकर प्रतियोगी प...