रोहित से छिन गई कप्तानी, संदीप लामिछाने फिर संभालेंगे वनडे टीम की कमान; कभी लगा था रेपिस्ट का दाग
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नेपाल क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव लीडरशिप में देखने को मिला है। नेपाल की वनडे टीम की कप्तानी रोहित पुडेल से छीन ली गई है, जबकि लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को टीम की कमान सौंप दी गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल यानी सीएएन ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान मलेशिया में 30 अगस्त से 12 सितंबर तक होने वाले एक एशियाई टूर्नामेंट के लिए किया है। इसी दौरान संघ ने इस बात की जानकारी दी है कि अब से वनडे टीम की कमान संदीप लामिछाने संभालेंगे। एसीसी मेंस प्रीमियर कप में लामिछाने नेपाल की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। ऐसा पहली बार नहीं है जब लामिछाने कप्तानी करेंगे। वे पहले भी कप्तान रहे हैं। ऐसे में यह उनका कप्तान के तौर पर दूसरा कार्यकाल होगा। 2022 में उनको नेपाल क्रिकेट संघ ने सस्पेंड कर दिया था, क्योंकि रेप केस से जुड़े एक मामले में उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.