नई दिल्ली, अगस्त 30 -- रियलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का यह सीजन लगातार सुर्खियों में रहा है। कभी सेलेब्रिटीज की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए तो कभी स्टंट्स के बीच हुई चीजें खबरों में रहीं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सीजन की शुरुआत में ही ऑडियंस से वादा किया था कि इस बार उन्हें काफी फिल्मी और खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे, लेकिन मुश्किल यह आ गई है कि कुछ स्टंट इतने मुश्किल कर दिए गए हैं कि बेचारे सेलेब्रिटीज के उन्हें करने में ही पसीने छूट जा रहे हैं। हालिया एपिसोड में इसी तरह की मुश्किल उस वक्त पेश आई जब पहला स्टंट तो आसानी से हो गया, लेकिन दूसरा स्टंट इतना मुश्किल था कि हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन और शगुन शर्मा ने इसे करने से ही मना कर दिया।आपा खो बैठे शो के होस्ट रोहित शेट्टी बात जब शो की साख पर बन आई तो KKK 15 के होस्ट रोहित शेट्...