नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट हुए। रोहित ने रियान रिकल्टन के साथ मिलकर मुंबई को दमदार शुरुआत दिलाई। हालांकि पावरप्ले में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग के कारण काफी दर्द में दिखे। उन्होंने दर्द के बावजूद कुछ गेंद खेलने का फैसला किया। हालांकि जब दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो उन्होंने मैदान से बाहर जाना ही उचित समझा। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए उतरे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंद में 19 रन बनाकर रिटारर्ड हर्ट हुए।रोहित हुए रिटायर्ड हर्ट रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन की साझेदारी हुई। रोहित के रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर जाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ाई। बेंगलुरु के गेंदबाज...