रोहित शर्मा से कोसों पीछे हैं विराट कोहली, SENA देशों में शतक जड़ने के मामले में सचिन भी कहीं नहीं टिकते, देखिए लिस्ट
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- वनडे क्रिकेट में SENA देशों में रोहित शर्मा का दबदबा है। शतक जड़ने के मामले में इस बल्लेबाज से कोई भी एशियन प्लेयर आगे नहीं है। यहां तक कि विराट कोहली भी नहीं। सचिन तेंदुलकर तो लिस्ट में बहुत पीछे हैं। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को सेना देश कहा जाता है। इन क्रिकेटिंग नेशन की सरजमीं पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं माना जाता है, लेकिन रोहित शर्मा ने इसे आसान बना दिया है। इंग्लैड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 138 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी निकली। इस शतक के साथ रोहित शर्मा ने सेना देशों में वनडे क्रिकेट में अपनी 15वीं सेंचुरी पूरी की। यह किसी भी एशियन बल्लेबाज द्वारा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए गए सर्वाधिक शतक हैं। विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.