नई दिल्ली, जुलाई 18 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के दो लीजेंड प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली की तुलना अर्जेंटीना के फुटबॉलर 'लियोनेल मेसी' से की है। कैफ का कहना है कि जैसे मेसी के अनुभव के दम पर अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंची है, वैसी ही भूमिका रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप में भारत के लिए निभा सकते हैं। मेसी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कोई गोल नहीं किया, मगर उनके दो बेहतरीन असिस्ट के दम पर अर्जेंटीना उस नॉकआउट मैच में दो गोल करने में कामयाब रही। अर्जेंटीना ने आखिरी कुछ मिनट में बाजी पलट इंग्लैंड को 2-1 से हरा लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- अगरकर-गंभीर से खुश नहीं BCCI, रोहित शर्मा रिटायरमेंट मामले की इनसाइड स्टोरी मोहम्मद कैफ ने क्रिकबज के शो पर क...