रोहित शर्मा लगातार चौथे मैच से बाहर, कप्तान हार्दिक पांड्या ने फिटनेस अपडेट देकर टेंशन बढ़ाई
नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। रोहित 12 अप्रैल से हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट के कारण मैदान से बाहर हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में लगातार चौथे मैच का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अपडेट दी है। उनके मुताबिक रोहित पूरी तरह फिट नहीं हैं। रोहित शर्मा ने जारी सीजन में चार मैचों में 137 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस ने कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। रेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है। पांड्या ने बताया कि चोटिल अनुभवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.