नई दिल्ली, जून 23 -- दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय से क्रिकेट में अपनी धाक जमा रखी है। दोनों ने धाकड़ गेंजबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी है। रोहित और विराट जब स्ट्राइक पर होते हैं तो गेंदबाजों की मुश्किल का अंदाजा लगाना मुमकिन नहीं। हालांकि, इंग्लैंड के स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर की नजर में रोहित और विराट सबसे मुश्किल बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने यह टैग केएल राहुल को दिया है। वह मानते हैं कि 34 वर्षीय राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल रहा। राहुल आईपीएल में पांच टीमों के लिए 159 मैच खेल चुके हैं।'ऐसा लगता था कि किसी भी बॉल को.' दरअसल, कार्लोस ब्रैथवेट के साथ 'सुपर ओवर' शो में बात करते हुए आर्चर से पूछा गया कि उन्हें आईपीएल में किसे गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगा? जवाब में इंग्लैंड के तेज ...