नई दिल्ली, मार्च 17 -- टी-20 विश्व कप की समाप्ति के बाद अब आईपीएल का बिगुल बजने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है, जिसमें पहला मुकाबला गत चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इसके अलावा एक मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच भी रखा गया है, जो आईपीएल के शुरुआती दौर का सबसे बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट के दो सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आएंगे। ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल खेली गई वनडे सीरीज के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे। दूसरे लहजे में कहें तो रोहित और कोहली साल 2026 में पहली बार किसी बड़े मुकाबले के लिए मैदान पर एक साथ नजर आएंगे। यह भी पढ़ें- IPL के एक सीजन में सर्वाधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.