नई दिल्ली, मार्च 26 -- रोहित शर्मा और एमएस धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। इन दोनों की अगुवाई में ही भारत ने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती है। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। हिटमैन की कप्तानी में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारा था। इससे पहले कपिल देव की अगुवाई में भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। वहीं सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया 2002 चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता बनी थी। यह भी पढ़ें- IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच; CSK पर 2 साल का बैन ना लगा होता तो. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने MS धोनी को देश का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.