नई दिल्ली, जुलाई 20 -- रोहित शर्मा इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में धमाल मचाने में नाकाम रहे थे, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगी। कहा जाने लगा कि लॉर्ड्स में तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, लॉर्ड्स वनडे से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रिटायरमेंट की अटकलों को खारिज कर दिया। वहीं, रोहित ने भी तीसरे वनडे में शतक ठोककर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्होंने 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रनों की पारी खेली। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अनबन की अफवाह अक्सर उड़ती रहती है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। रोहित लॉर्ड्स की बालकनी में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ तनावपूर...