नई दिल्ली, जून 21 -- रोहित शर्मा ने चेन्नई के मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 79 रनों की पारी खेलकर साबित कर दिया कि वह 39 की उम्र में भी रन बना सकते हैं। रोहित शर्मा का सपना वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना है। हालांकि, तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट नहीं चाहते कि रोहित आने वाले वर्ल्ड कप में खेलें, क्योंकि उनकी उम्र 40 के पार हो जाएगी। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हिटमैन की आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है कि बहुत से लोग हैं, जो रोहित शर्मा को फेल होते हुए देखना चाहते हैं। हिटमैन रोहित ने पिछली 10 पारियों में एक शतक, दो बार 75 या इससे ज्यादा रन की पारी। एक 57 रनों की पारी और एक 48 रनों की पारी खेली है। इससे कहा जा सकता है कि वह अच्छी लय में है, लेकिन एक पारी में फेल होने पर ही उनके खिलाफ कैंपेन शुरू हो ...