नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपने बॉन्ड को लेकर बात की, जबकि विराट की टेस्ट कप्तानी की भी तारीफ रोहित ने की। हिटमैन ने यह भी बताया कि रन मशीन को कुछ बताने की जरूरत नहीं है कि वर्ल्ड कप 2027 आ रहा है, क्योंकि उसे पता है कि उसे क्या करना है, क्योंकि वही इस टीम में है, जो सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेला है। हर एक वनडे सीरीज से पहले रो-को यानी रोहित-कोहली के नाम से कैंपेन चलता है, जिसको लेकर रोहित ने बताया है कि इसकी शुरुआत कहां से हुई। रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच से पहले जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुए इंटरव्यू में विराट कोहली और रो-को वाले कैंपेन को लेकर कहा, "मुझे लगता है यह तब शुरू हुआ, जब हम ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे, या ऑस्ट्रेलिया के ठीक बाद जब हम इंडिया आए थे। तभी यह शुरू हुआ और जब भ...