रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जो किया, वो कोई नहीं कर पाया; 'शतकीय बम' से टूटा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में धमाल नहीं मचाने वाले रोहित शर्मा का रविवार को तीसरे वनडे में बल्ला गरजा। उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक शतक ठोका। वह यहां सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने 388 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 110 गेंदों में 138 रन बनाए। उन्होंने 17 चौके और पांच छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर का 34वीं सेंचुरी है। रोहित ने लॉर्ड्स में जो किया, वो कोई नहीं कर पाया। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया। रोहित साथ ही भारत के लिए वनडे सेंचुरी लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2012 में 38 साल और 327 दिन की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.