नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- आईपीएल 2026 में रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद भी उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो इससे पहले मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज नहीं किया था। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। मैच में आरसीबी ने 18 रन से जीत हासिल की। एमआई की ये लगातार तीसरी हार थी। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाजों फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतक जड़े। यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली की चोट ने बढ़ाई चिंता; एक रिटायर्ड हर्ट तो दूसरे ने फील्डिंग नहीं कीआरसीबी के सामने नहीं टिकी मुंबई इंडियंस 241 रनों क...