नई दिल्ली, जून 20 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वे भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सहवाग के रिकॉर्ड को ध्वस्त करके यह कीर्तिमान स्थापित किया है। रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में 6 रन बनाने के साथ ही 16000 रनों का आंकड़ा बतौर सलामी बल्लेबाज पूरा कर लिया था। वे ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने थे। सहवाग इस सूची में 16119 रनों के साथ पहले स्थान पर थे। हालांकि, अब उन्होंने सहवाग को भी पीछे कर दिया है। रोहित शर्मा ने भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज 16137 रन बना लिए हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग के नाम 16119 रन थे। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बतौर ओपनर 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ...