नई दिल्ली, जुलाई 20 -- 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। वह इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन तीसरे वनडे में दमदार पारी खेली। उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक शतक जमाया। बतौर ओपनर उतरे रोहित ने 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन जुटाए। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। यह 39 वर्षीय दिग्गज के वनडे करियर का 34वां शतक है। वह वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर क का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 38 साल और 227 दिन की उम्र में सेंचुरी जमाई थी। रोहित ने लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।इंग्लैंड में कर ली डॉन ब्रैडमैन की बराबरी रोहित किसी एक देश में सबसे ज्याद...