रोहित शर्मा ने इंजमाम-उल-हक को पछाड़ा, ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में कहां पहुंचे?
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इंग्लैंड में लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने बर्मिंघम में 11 रन बनाने के बाद गुरुवार को कार्डिफ में आयोजित दूसरे वनडे में 26 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंदों का सामना करना के बाद एक चौका और एक छक्का लगाया। रोहित को स्पिनर विल जैक्स ने 18वें ओवर में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच कराया। हालांकि, रोहित ने कार्डिफ में 9 रन जोड़ते ही इंजमाम-उल-हक को पछाड़ दिया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित के खाते में फिलहाल 11757 रन हैं। उनका औसत 48.78 का है। यह रोहित के वनडे करियर का 287वां मुकाबला था। उन्होंने 33 सेंचुरी और 62 फिफ्टी लगाई हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रोहित भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.