मुंबई, मई 5 -- पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से जल्दी उबर जाते तो मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की बेहतर स्थिति में होती। रोहित ने चोट से उबरने के बाद सोमवार को वापसी की और वानखेड़े स्टेडियम में 44 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली। इससे उनकी टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 229 रन का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की। एमआई के पूर्व कप्तान रोहित 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरससीबी) के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण बाहर हो गए थे और इसके बाद पांच मैचों में नहीं खेल पाए।'अगर शतक बना लिया होता तो...' हरभजन ने जियो हॉटस्टार से कहा, "मैदान पर रहना महत्वपूर्ण होता है। डगआउट में बै...