रोहित शर्मा क्यों हो रहे हैं इंग्लैंड में फ्लॉप, कोच ने उठाया पर्दा; बताई 2 खूबी
लंदन, जुलाई 19 -- भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शनिवार को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा खराब फॉर्म को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अनुभवी बल्लेबाज टीम में स्थिरता और संयम लेकर आते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि रोहित इंग्लैंड की परिस्थितियों में जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले रोहित के पहले दो मैचों में 11 और 26 रन के स्कोर ने उनके भविष्य को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। मोर्कल ने तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''नई गेंद के साथ बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। पूरी सीरीज में हमने देखा है कि गेंद काफी स्विंग हो रही है। ऐसे में पारी की शुरुआत करना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि रोहित इसका समाधान निकाल लेंगे।'' उन्होंने कहा, ''वह पहले भी ऐसा कर चुके है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.