नई दिल्ली, मार्च 14 -- भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आगामी आईपीएल 2026 सीजन में पूरे मैच के दौरान फील्ड पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम को रोहित को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहित इस समय अब तक सबसे फिट और शायद सबसे मजबूत हैं। रोहित शर्मा का पिछला आईपीएल सीजन अच्छा रहा था। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 418 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 149.28 रहा। रोहित शर्मा को पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया था और ज्यादातर समय वह वह सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे। आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा कि रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करने के बजाय पूरा मैच खेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.