रोहित शर्मा की गलती की वजह से विल यंग ने जड़ा शतक, ईशान किशन के लिए भी बने 'बुरा सपना'
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में एक ऐसी गलती कर दी जिसका नुकसान पूरी टीम को उठाना पड़ा। इस गलती को ईशान किशन ने भी दोहराया, जो भारत के लिए 'बुरा सपना' बन गया। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए दूसरे ही ओवर में आकिब नबी ने विकेट का मौका बना दिया था। ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग के बल्ले का किनारा निकाला, गेंद स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में गई। यह एक बेहद ही आसान कैच था। रोहित शर्मा को हिलने की भी जरूरत नहीं थी, गेंद उनकी गोदी में गई थी, मगर फिर भी हिटमैन कैच को नहीं पकड़ पाए। यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती। ओवर की आखिरी गेंद पर आकिब नबी ने एक बार फिर यही काम किया, इस बार गेंद विकेट कीपर ईशान किशन के पास गई, मगर वह भी गेंद को पकड़ नहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.