नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार से लखनऊ में पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारत वनडे के बाद अब टी20 सीरीज जीतने की फिराक में होगा। भारत ने घर पर खेले गए पिछले 10 मैचों में से 9 में वेस्टइंडीज को हराया है। हालांकि, वेस्टइंडीज को अन्य फॉर्मेट की तुलना में टी20 में मजबूत टीम माना जाता है। वेस्टइंडीज के पास सबसे छोटे फॉर्मेट में शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं, जिनमें किसी भी स्थिति में मैच का रुख पलटने का दम है। यह तीनों लंबे-लंबे छकाने लगाने के लिए भी मशहूर हैं।IND vs WI टी20 में सबसे ज्यादा छक्के 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के नाम भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I मैचों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिला...