नई दिल्ली, मई 5 -- आईपीएल 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स को वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में 6 विकेट से शिकस्त दे दी। जीत के लिए 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने तूफानी शुरुआत दी। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने सबसे ज्यादा 84 रन की मैच विजेता पारी खेली। उनकी इस पारी की महान सुनील गावस्कर ने खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की पारियां अक्सर असरदार होती हैं और अगर वह इसी फॉर्म के साथ खेलते रहे तो आईपीएल 2026 में कई टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को पलीता लग सकता है। 39 वर्ष के रोहित शर्मा ने चोट की वजह से आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेले। एलएसजी के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.