नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला वनडे बर्मिंघम के मैदान पर आयोजित होगा। इंग्लैंड में टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारत अब वनडे में नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगा। क्रिकेट फैंस काफी गदगद होंगे क्योंकि लंबे समय बाद दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एकसाथ दिखेंगे। 39 वर्षीय रोहित और 37 वर्षीय विराट भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। दोनों टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में प्रशंसकों को दोनों को साथ में खेलते देखने का उतना मौका नहीं मिलता।जनवरी में एकसाथ दिखे थे रोहित-विराट रोहित और विराट पिछले बार जनवरी 2026 में साथ दिखे थे। तब भारत की 18 जनवरी को इंदौर में न्यूजीलैंड से तीसरे वनडे में टक्कर हुई थी। रोहित ने 11 रन बनाए जबकि वि...