नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- पूर्व क्रिकेटर और जियोस्टार एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसा लग रहा जैसे दोनों फरारी कार चला रहे हैं। पिछले दो आईपीएल सीजन से इन दोनों दिग्गजों के रुख में आए बदलाव का जिक्र करते हुए चोपड़ा ने कहा कि 2024 से ही दोनों 152 के स्ट्राइक रेट से रन ठोक रहे हैं। वहीं एक अन्य जियोस्टार एक्सपर्ट और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि आईपीएल में बल्लेबाजों के लिए दिग्वेश राठी की गेंदों को खेलना आसान नहीं रहने वाला।'2024 से रोहित और कोहली ने खुद को बदल दिया है' जियोस्टार की 'चैंपियंस वाली कॉमेंट्री' पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बदले अंदाज की बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, 'दोनों ने किस तरह गियर बदला है वो देखिए। 2020 से 2023 तक आईपीएल में कोहली और रोहित के स्ट्राइक र...