नई दिल्ली, जुलाई 27 -- 2027 वनडे विश्व कप शुरू होने में अब केवल 15 महीने बाकी हैं। ऐसे में भारतीय टीम जब भी वनडे क्रिकेट में मैदान पर उतरती है रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 विश्व कप खेलने पर बनी अनिश्चितता पर चर्चा होती ही है। इंग्लैंड के हाथों हाल ही में भारत की 1-2 से हार ने इस जोड़ी पर आगामी महीनों में चर्चा को और भी तेज कर दिया है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का प्रदर्शन इस सीरीज में मिला-जुला रहा। रोहित शर्मा ने एक शतक लगाया जबकि विराट कोहली के बल्ले से दो अर्धशतक निकले। इसके बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों पर सवालिया निशान बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के नाम 2 और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 की उम्र में ऐसा किसी ने नहीं कियाटीम में जगह को लेकर बात करना बंद कीजिए इसी सिलसिले में पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने...