नई दिल्ली, मई 5 -- चोट के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा की क्या वापसी रही। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 229 रनों के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए रियान रिकेल्टन के साथ 143 रनों की साझेदारी भी कि जिससे एमआई ने एलएसजी को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसी के साथ हिटमैन ने विराट कोहली का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। यह भी पढ़ें- पंत की जिद पड़ी LSG पर भारी, पूरन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा तो नहीं करना चाहिए थाविराट कोहली से आगे निकले रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में टीम की जीत में एक पारी में सबसे ज्यादा बार हाईएस्ट...