नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित चोट के कारण आगामी कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित आईपीएल 2026 के करीब दो मैच से बाहर रहेंगे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मंबई इंडियंस ने चोटिल रोहित शर्मा और बीमार मिचेल सेंटनर की जगह क्विंटन डिकॉक और मयंक रावत को मौका दिया है। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ''हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। मेरे हिसाब से टॉस हारना अच्छा ही रहा। अब समय आ गया है कि ह...