नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने कुछ दिनों पहले वनडे विश्व कप 2027 के लिए अपनी टीम चुनी थी। उस टीम में उन्होंने विराट कोहली रोहित शर्मा समेत डिजर्विंग 15 खिलाड़ियों का चयन किया था। अभिनव मुकुंद ने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल और रोहित शर्मा को चुना था। विराट कोहली उनकी टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुने गए। चार नंबर पर श्रेयस अय्यर बैटिंग करेंगे। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को भी विशेषज्ञ ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह दी। इनसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को टीम में जगह मिली। कुलदीय यादव को विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में यह जानते हुए भी टीम में शामिल किया कि विश्व कप दक्षिण अफ्रीका की सरजमी पर होगा। मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह की चौकड़ी को गेंदबाजी य...