नई दिल्ली, मई 4 -- मुंबई इंडियंस ने जब 228 रन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बोर्ड पर लगवा लिए थे, तो ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच को जीतना आसान नहीं होगा। हालांकि, एमआई के ओपनर रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने मिलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की लंका लगा दी। दोनों ने मुंबई इंडियंस की जीत को बेहद आसान कर दिया। हालांकि, रोहित और रिकेल्टन मैच को फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन जब वे आउट हुए थे तो मुंबई की जीत वहां से सुनिश्चित लग रही थी। रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस के इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। रियान रिकेल्टन शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी मोहसिन खान ने उनको 83 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। इस दौरान 259.38 का उनका स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.