नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित होगा। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान मिचेल सैंटनर और शुभमन गिल से कुछ दिलचस्प सवाल पूछे गिए। मंगलवार को दोनों से यह भी पूछा गया कि वे एक-दूसरे की टीम से किस एक प्लेयर को चुराना चाहेंगे? सैंटनर ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा या विराट कोहली का जिक्र नहीं किया बल्कि गिल का नाम लिया। गिल ने जवाब में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मेट हैनरी का नाम लिया।'शुभमन गिल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं' दरअसल, सैंटनर ने रोहित या विराट की जगह गिल का नाम इसलिए लिया क्योंकि वह उनके प्रदर्शन से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि रोहित और कोहली का शीर्ष क्रम में खेलने का अनुभव उन्हें दमदार प्रतिद्वंद्वी बनाता है ...