चेन्नई, जून 21 -- सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार नाबाद शतक जड़कर भारत को नौ विकेट से जीत दिलाने के बाद कहा कि एकदिवसीय प्रारूप में कम मौके मिलने के बावजूद उनका ध्यान अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने पर था। चोटिल विराट कोहली की जगह तीन मैच की एकदिवसीय के लिए 24 साल के जायसवाल को टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने तीसरे और अंतिम मैच में 86 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए। भारत ने 219 रन का लक्ष्य सिर्फ 28.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- वह बदकिस्मत हैं कि बाहर बैठना पड़ता है, जायसवाल के शतक लगाने पर बोले कप्तान गिलमैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देता हूं मैच के बाद जायसवाल ने कहा, ''मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया। शुरुआत में मुझे पावरप्ले में कुछ रन मिले इसलिए मैं बस आगे बढ़ते...