रुडकी, फरवरी 28 -- शहर के क्रिकेट खिलाड़ी रोहित कुमार को आगामी थंडरबोल्ट-टी 10 क्रिकेट लीग 2026 में गुजरात टाइगर फ्रेंचाइजी टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और परिवार सहित खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। रोहित कुमार ने बचपन से ही क्रिकेट की बारीकियां नवयुवक क्रिकेट अकादमी, नेहरू स्टेडियम रुड़की में सीखी। उन्होंने अपनी क्रिकेट की सभी तैयारी कोच पंकज शर्मा और कोच देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में की। अपनी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। रोहित ने बताया कि पिछले 3-4 सीनियर राष्ट्रीय टी-10 क्रिकेट चैंपियनशिप सत्रों में उनके शानदार प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए गुजरात टाइगर फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। टी-10 फॉर्मेट में उनकी आक्रामक बल्ले...