रोहित चौहान प्रदेश महामंत्री, बलवंत पंवार बने जिलाध्यक्ष
देहरादून, मई 26 -- देहरादून। हिन्दू युवा वाहिनी, उत्तराखंड की सांगठनिक मजबूती और विस्तार को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी की अध्यक्षता में बैठक में संगठन के हित में कई बड़े फैसले लेते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रोहित चौहान 'राजा' को प्रदेश महामन्त्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, उनके स्थान पर बलवंत पंवार को हिन्दू युवा वाहिनी का नया देहरादून जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि संगठन उत्तराखंड में राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। ़्
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.