रोहित को आईआईटी-जैम में सफलता
नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के बीएससी के छात्र रोहित सिंह बिष्ट ने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) में सफलता पाई है। रोहित को अब एमएससी और पीएचडी के लिए प्रवेश मिलेगा। वे अल्मोड़ा निवासी कुंदन सिंह बिष्ट के पुत्र हैं और बचपन से ही मेधावी रहे हैं। रोहित को आईआईटी जैम में सफलता पर एमएससी रसायन विज्ञान में प्रवेश मिलेगा। उनकी सफलता पर परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.