वेलिंग्टन, नवम्बर 6 -- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में अपनी पकड़ बना चुका भारत शनिवार को होने वाले दूसरे मैच में बढ़त को दोगुना करना चाहेगा। वहीं न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश में मैदान में पर उतरेगा। भारत 1-0 की बढ़त होना निश्चित रूप से एक आरामदायक स्थिति है, लेकिन वह जानता है कि न्यूजीलैंड, खासकर अपनी घरेलू जमीन पर, ऐसी टीम नहीं है जिसे सिर्फ एक हार के बाद कमजोर मान लिया जाए। मेजबान टीम के लिए वेलिंगटन का यह मुकाबला किसी 'फाइनल से पहले फाइनल' जैसा है। अगर वे एक और मैच हारते हैं, तो उनके लिए वापसी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।विराट कोहली पर अटूट भरोसा इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट उनके अनुभवी बल्लेबाजों की शानदार फॉर्म और गेंदबाजों का आत्मविश्वास है। पहले मैच में विराट कोहली की 74 रनों की बेहतरीन पारी ने एक बार फिर सा...