रोहित-कोहली के बिना क्रिकेट अधूरा
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में 19 जुलाई, 2026 को भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय शृंखला का निर्णायक मुकाबला खेला गया। नतीजा इंग्लैंड के पक्ष में रहा, लेकिन इस हार के बीच भी भारतीय क्रिकेट को एक बड़ी राहत मिली, जो थी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी। किसी भी टीम के लिए 388 रनों के लक्ष्य को पाना आसान नहीं, खासकर लॉर्ड्स जैसी पिच पर, जहां दूसरी पारी में गेंद थोड़ी रुककर आती है, लेकिन जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। गिल 77 रन बनाकर आउट हुए, तो क्रीज पर आए विराट कोहली और फिर अगले 14 ओवर में जो कुछ हुआ, उसने देखने वालों को अपनी जगह पर बांध-सा दिया। रोहित एक छोर पर 'क्लास' दिखा रहे थे, तो दूसरे सिरे पर विराट कोहली 'एग्रेसन'। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.