रोहित का कमाल, भारत U-19 ने ODI सीरीज की हार का लिया बदला, श्रीलंका U-19 को टेस्ट में 1-0 से दी पटखनी
कोलंबो, जुलाई 23 -- भारत की पुरुष अंडर-19 टीम 4 जुलाई से श्रीलंका के दौरे पर थी, जहां उसने तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज खेली और उसके बाद दो टेस्ट मैचों में भी शिरकत की। भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, उसके बाद दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से और तीसरे मुकाबले में 1 विकेट से शिकस्त दी थी। वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद 13 जुलाई से टेस्ट सीरीज शुरू हुई, जहां पहला मुकाबला ड्रॉ रहा। हालांकि, दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने बड़ी जीत दर्ज की है। श्रीलंका को 211 रनों से हराया है और सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। यह भी पढ़ें- भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पहला पदक हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.