नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का जब भी बल्ला चलता है तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लग जाती है। भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे में भी कुछ ऐसा ही हुआ। भारत को लॉर्ड्स में भले ही 27 रनों हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन रोहित और विराट ने इंग्लैंड की सांसें अटका दी थीं। रोहित ने 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रनों की पारी खेली। वह इस ऐतिहासिक मैदान पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। कोहली ने 60 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन सिक्स हैं। यह कोहली की लॉर्ड्स में पहली फिफ्टी है। रोहित ने 388 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल (77) के साथ 147 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। उन्होंने कोहली के साथ भी शतकीय साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।रो...