नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर तभी से बात हो रही है, जब से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है, क्योंकि 2024 में वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ चुके थे। ऐसे में अब वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। दोनों की चाहत है कि वे एक बार फिर वनडे विश्व कप में खेलें और साथ में एकदिवसीय विश्व कप की ट्रॉफी उठाकर खेल से विदाई लें। विराट कोहली का तो फिर भी 2027 में वर्ल्ड कप खेलना पक्का लग रहा है, लेकिन अटकलें रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हैं। इस पर पूर्व सिलेक्टर संदीप पाटिल का बयान आया है। वर्ल्ड कप 2027 के दौरान रोहित शर्मा 40 के हो चुके होंगे और विराट कोहली की उम्र भी 39 के पार हो चुकी होगी। भारत के पूर्व ऑलराउंडर संदीप पाटिल ने भारतीय क्रिकेट टीम की बेंच स्ट्रेंथ की तारीफ की और एक बड़ा बय...