रोहिणी हॉल्ट के पास मालवाहक इंजन फेल, डेढ़ घंटे परिचालन बाधित
देवघर, मई 23 -- जसीडीह प्रतिनिधि आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत रोहिणी हॉल्ट के समीप शुक्रवार को एक मालवाहक ट्रेन के इंजन में खराबी आने के कारण रेल परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। इस कारण अप लाइन पर लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक ट्रेन आसनसोल से जसीडीह की ओर आ रही थी। उसी दौरान रोहिणी हॉल्ट के समीप अप लाइन के पोल संख्या- 320/31 के पास अचानक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इंजन में खराबी आने के बाद चालक और उपचालक ने मौके पर ही उसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- समर स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े 15 घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान उसके बाद चालक ने मामले की सूचना जसीडीह स्टेशन प्रबंधक को दी। सूचना मिलते ही रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.