नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी सेक्टर 10 में स्वर्ण जयंती पार्क के पास आयोजित शिव महापुराण कथा के मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को आयोजन स्थल के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शिव सेवा संस्थान जागेश्वर नाथ कात्यायनी धाम की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। कलश यात्रा से इसकी शुरुआत हो चुकी है। 24 अप्रैल तक शिव महापुराण कथा जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार राम मूर्ति पासी मार्ग, केएन काटजू मार्ग और एचएल परवाना मार्ग पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच यातायात प्रतिबंध व डायवर्जन लागू किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- रोहिणी सेक्टर-10 में शिव महापुराण कथा के चलते यातायात रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.