नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद 26 फरवरी को रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज परिसर में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्य आकर्षण नव-निर्मित स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर का विधिवत उद्घाटन होगा, जो छात्रों की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, मंत्री सूद इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन सेंटर का शिलान्यास करेंगे। यह केंद्र भारत की समृद्ध बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं दार्शनिक परंपराओं के अध्ययन, शोध एवं प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.