रोहिणी नक्षत्र से पहले ही लू जैसे हालात, जनजीवन बेहाल
गोपालगंज, मई 19 -- गोपालगंज। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश और नौतपा की शुरुआत होने में अभी करीब एक सप्ताह का समय बाकी है, लेकिन जिले में पिछले गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को भी भीषण गर्मी, उमस और गर्म पुरवा हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दोपहर में तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और शरीर को कपड़ों से ढककर चलते नजर आए। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखी। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशाननौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.