जहानाबाद, जून 6 -- बारिश नहीं होने के बाद भी बिचड़ा डालने में जुटे हैं किसान मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में रोहिणी नक्षत्र जैसे-जैसे बीत रहा है। धान का बिचड़ा डालने में तेजी आ रही है। इधर कुछ वर्षों में धान का बिचड़े डालने का प्रचलन रोहिणी नक्षत्र में बढ़ गया है। जिसका कारण है, बिजली की सुविधा बढ़ाने से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होना। पहले बहुत कम लोग रोहिणी नक्षत्र में बिचड़े डालते थे। सिर्फ वहीं लोग रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालते थे, जिनके पास इंजन था। अधिकांश किसान आद्रा नक्षत्र में वर्षा होने के बाद बीज बोते थे। पहले बड़े पैमाने पर बीज सूखे खेत में डाल दिया जाता था। वर्षा होने के बाद उनमें अंकुरण होता था। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने का प्रचलन बढ़ाकिसानों की फसल और मांग किसान बच्चा शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में अधिक ...