नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- आज जन्माष्टमी है। धार्मिक मान्यता और धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसी वजह से वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र को बहुत ही खास और शुभ माना जाता है। बता दें कि कुल 27 नक्षत्र हैं जिसमें से रोहिणी चौथे नंबर पर आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोहिणी चंद्रमा की पत्नी भी हैं और चंद्रमा को ही इस नक्षत्र का स्वामी भी माना जाता है। शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र में जन्मे लोगों में खास बातें नजर आती हैं। ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी काफी मैग्नेटिक होती है और ये काफी क्रिएटिव होते हैं। साथ ही इमोशनल लेवल पर भी ये काफी ग्राउंडेड होते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों में ये चीजें साफ तौर पर दिखती हैं। अगर आपका या आपके किसी खास का जन्म इसी नक्षत्र में हुआ है तो आपको इनकी 4 जरूरी...