हाजीपुर, मई 29 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. वैशाली जिले के हाजीपुर, बिदुपुर, महुआ, सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रोहिणी नक्षत्र के पहली और अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक लौटा दी। दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच बारिश से जहां आम-लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों ने इसे खेती के लिए शुभ संकेत माना है। समय पर हुई बारिश के बाद प्रखंड क्षेत्र के गांवों में किसान अब जोर-शोर से धान का बिचड़ा गिराने के लिए अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र की बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से राहत बारिश का प्रभाव तीन घंटे तक हुई बारिश से एक ओर जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं दर्जन भर सड़कों पर जलजमाव से आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश से आम, हरी सब्जियों, मक्का क...