रोहिणी तटबंध पर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण तेज
गोरखपुर, जून 9 -- पीपीगंज/अकटहवा हिटी। कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के मछली गांव स्थित अलगटपुर में रोहिणी तटबंध पर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। यह परियोजना पिछले लगभग एक वर्ष से चल रही है। ड्रेनेज खण्ड गोरखपुर द्वारा इस पम्पिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार परियोजना के लिए कुल 57 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें 25 करोड़ रुपये मेकेनिकल कार्य तथा 32 करोड़ रुपये सिविल कार्य के लिए निर्धारित हैं। कार्यदायी संस्था ने जून 25 में निर्माण कार्य शुरू किया था जिसका लक्ष्य जून 2027 तक इसे पूर्ण करना है। अवर अभियंता रंजीत सिंह के अनुसार कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है हालांकि आगामी मानसून के कारण कुछ समय के लिए कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी निर्धारित समय में परियोजना पूर्ण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.